फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटते नैतिक मूल्य, अपराध बने समस्या : डॉ. मेजर सिंह

Sun, 22 Sep 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी32: एसडी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सनातन धर्म कन्या कॉलेज उचाना मंडी में ‘वर्तमान संदर्भ में मानवीय मूल्य, नैतिक शिक्षा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संस्था निदेशक विनोद कुमार वशिष्ठ ने की, जबकि कॉलेज प्रबंधक डॉ. मेजर सिंह खैरा मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

डॉ. मेजर सिंह खैरा ने भारत के महान पुरुषों के जीवन दृष्टांतों एवं व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में घटते मानवीय मूल्य, सामाजिक सरोकार एवं बढ़ते हुए आपराधिक आंकड़े आज के युग की समस्या बनी हुई है। इस प्रकार के कार्यक्रम से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन एवं उनको हमारी संस्कृति की जड़ों से जोड़कर रखा जा सकता है। कॉलेज उपाध्यक्ष डॉ. रमेश ढांडा ने भी अपने वक्तव्य में नैतिकता एवं आध्यात्मिकता के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर संस्था प्रशासक वाईएस कादियान, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दर्शना, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज शिक्षण संस्थानों के सभी प्राचार्य, शिक्षक, छात्र मौजूद रहे।

21जेएनडी32: एसडी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें