02जेएनडी23-रोडवेज क्वार्टर की जर्जर छत्त से गिरा मलबा। स्रोत परिजन
जींद। हाउसिंग बोर्ड स्थित एक रोडवेज क्वार्टर की जर्जर छत का मलबा गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दयानंद शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी सुमन और दामाद नरेश कुमार रोडवेज के क्वार्टर में रहते हैं। दामाद नरेश कुमार जींद डिपो में ही रोडवेज वर्कशाप मेंइलेक्ट्रीशियन हेल्पर के तौर पर कार्यरत हैं। वह अक्सर बीमार रहते हैं और उनका इलाज हिसार के निजी अस्पताल से चल रहा है। घटना के समय उनकी बेटी और दामाद हिसार गए हुए थे। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि मलबा गिरने से कमरे में रखा सामान टूट गया। दयानंद शर्मा ने कहा कि क्वार्टर के छत की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि क्वार्टर की छत से मलबा गिरने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटना के बारे में पता किया जाएगा।