फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत

Sun, 12 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
मृतक सेवानिवृत सूबेदार बलवान सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों रोड पर जामनी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सेवानिवृत्त सूबेदार बलवान सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रिटोली गांव निवासी आर्मी में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त बलवान सिंह शनिवार रात जींद में अपने भाई के घर से बाइक पर वापस गांव रिटौली जा रहा था।
विज्ञापन

जामनी गांव के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बलवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के बेटे बलविंदर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें