गाय को गली में बांधने को लेकर सुदकैन गांव निवासी राजपाल का अपने भतीजे नरेश के साथ हो गया। इसमें नरेश ने राजपाल के सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान राजपाल (45) की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।