फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड छिपाने पर डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों के वार्ड तीन के राशन डिपो के संचालक द्वारा राशन वितरण के रिकार्ड को गायब करने पर पुलिस ने डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग के कार्यालय में शिकायत दी थी कि सफीदों के वार्ड तीन के डिपो होल्डर ने राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। जब सूचना पाकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रिकार्ड को तलब किया तो उसने रिकार्ड को छुपा लिया। बार-बार कहने के बावजूद भी उसने रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। इसके बाद शिकायकर्ता ने इस मामले को जिला परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने रखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चार अधिकारियों को जांच में लापरवाही बतरने पर उनको निलंबित कर दिया था। अधिकारियों के निलंबन के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आया।  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक जसवंत की शिकायत पर पुलिस ने डिपो संचालक संजीव के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें