फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतौली गांव के पास मिला शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गतौली के पास जींद रोहतक मार्ग पर स्थित अंकित ढाबे के पास बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद स्थित नागरिक अस्पताल में भिजवाया। गतौली चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 40 साल है और हाथ पर राजेश नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने जींद स्थित नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें