फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूसरे दिन भी नहीं मिला युवक का शव, तलाश जारी

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर में दूसरे दिन भी गांव उझाना निवासी अजय का शव नहीं मिला। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं हत्या के एक आरोपी गुरथली निवासी गुरदास को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी सतनाम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गुरथली निवासी गुरदास तथा सतनाम ने उझाना निवासी अजय की चाकू से गोदकर 26 सितंबर को हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने अजय का शव गुरथली गांव के पास से निकल रही सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया और उसकी बाइक भी नहर में फेंक दी। पुलिस ने इस संबंध में गुरदास को काबू किया तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने शुक्रवार शाम को अजय की बाइक तो नहर से बरामद कर ली लेकिन उसका शव अभी तक नहीं मिला है। काफी संख्या में ग्रामीण तथा गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि अजय के शव की तलाश जारी है। ढाकल गांव के पास हैड से नहर के पानी का स्तर भी कम करवाया है। डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि आरोपी गुरदास को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शव की तलाश की जा रही है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें