जींद। रेलवे जंक्शन की वाॅशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में बुधवार सुबह 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाश करने पर उसके पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक कबूतरी रंग की कमीज, काला लोवर और ब्राउन रंग के जूते पहने हुए हैं। अंदेशा है कि व्यक्ति की मौत कुदरती तौर पर हुई है। जांच अधिकारी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद