जुलाना। कस्बे के करसोला चौक पर रविवार रात को एक अधेड़ का शव मिला। इसकी सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपी के समसपुर निवासी 48 वर्षीय हरिओम रोहतक में कार्य कर रहा था। वह किसी काम से जुलाना आया हुआ था। रविवार रात उसका करसोला चौक पर शव मिला तो राहगीरों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मंडी चौकी इंचार्ज जुलाना मोनिका ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद