जुलाना। मालवी गांव में तालाब में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद मिल गया है। सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद ले गई, मगर उसे वहां से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
शनिवार को ग्रामीणों ने शव को तालाब में उतराता देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वीरवार को मालवी गांव के तालाब में युवक के डूबने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी थी। ग्रामीणों ने बताया था कि वीरवार को सुबह 11 बजे गांव का 32 वर्षीय सम्मत तालाब में नहाने के लिए उतरा तो डूब गया। युवक की तलाश के लिए गोताखारों और एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया था, मगर युवक नहीं मिला था। शनिवार को ग्रामीणों ने शव को उतराता देखा।
पोस्टमार्टम विशेषज्ञ के नौकरी छोड़ने से बढ़ी परेशानी
नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉ. विनोद ने नौकरी छोड़ दी है। इससे अब शवों को पीजीआई रोहतक भेजा जा रहा है। पानी में डूबकर मरे, कई दिन से गले-सड़े तथा ऐसा कोई शव जिसका गहना से पोस्टमार्टम करना अनिवार्य हो उनका पोस्टमार्टम एक्सपर्ट से करवाया जाता है।