16जेएनडी23: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन व पुलिस। संवाद
जींद। अमरहेड़ी गांव के पास शनिवार शाम को नहर में 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को निकालकर शहर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान कुम्हारन मोहल्ला निवासी सागर के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले लापता हुआ था। शहर थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अमरहेड़ी गांव के पास नहर पुल के नीचे युवक का शव उतरा रहा था। उसे बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान कुम्हारन मोहल्ला निवासी सागर के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शव बुरी हालत में होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। सागर की शादी छह माह पहले हुई थी। वीरवार को सुबह सागर घर से दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था, मगर देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका पता नहीं चला। सागर का मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर शहर थाना में शुक्रवार को गुमशुदगी का परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था।