फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
12जेएनडी43 : मृतक बिंटु का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। हनुमान गली में एक युवक संदिग्ध हाल में शव मिला है। परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काब्रछा निवासी जगपाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 21 वर्षीय इकलौता बेटा बिंटू वीरवार शाम को घर से निकला था। रात को वह वापस नहीं लौटा। फोन किया तो बंद मिला। सुबह उन्हें खबर मिली कि एक युवक नरवाना के हनुमान गली निवासी सुरेश के मकान में मृत मिला है। सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा बिंटू का शव पड़ा था। जगपाल ने कहा कि उनका बेटा बिंटू अपने दोस्त हरनामपुरा निवासी अक्षय, नरवाना की धर्मसिंह कॉलोनी निवासी दीपक के साथ गया था। जगपाल ने आरोप लगाया कि दीपक और अक्षय ने उसे सुरेश के मकान पर ले जाकर कोई जहरीला पदार्थ दिया है, इससे उसकी मौत हुई होगी।
नशे की ओवरडोज का संदेह
पुलिस को सुरेश के घर से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिंटू नशे का आदी था और संभवत: नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


वर्जनजगपाल की शिकायत पर अक्षय, दीपक और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें