फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 सितंबर को असरफगढ़ में लगेगा नशामुक्ति शिविर

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी03-नशामुक्ति शिविर को लेकर गांव में जनसंपर्क करते माजरा खाप के पदा​धिकारी। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ में 15 सितंबर को नशामुक्ति शिविर लगाया जाएगा। शिविर में एसपी कुलदीप सिंह मुख्यातिथि होंगे। इसको लेकर माजरा खाप पंचायत गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रही है। माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु, महासचिव महेंद्र सिंह सहारण और प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने बताया कि आसपास के गांव में जनसंपर्क अभियान पूरा कर लिया गया है। खाप की ओर से उन युवाओं को भी शिविर में आने का निमंत्रण दिया गया है, जो नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं। साथ ही ऐसे माता-पिता से भी पहुंचने की अपील की गई है, जो अपने बच्चों को नशे से बाहर निकालकर मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एसपी कुलदीप सिंह ने नशा पीड़ितों को उपचार के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क पुलिस वाहन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। नशा पीड़ितों के परिजन बिना डर या झिझक के अपने नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान का उद्देश्य युवाओं को बचाना और परिवारों को टूटने से रोकना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें