फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बोले डीसी, कुछ तो शर्म करो, या फिर पूरी सड़क पर ही कब्जा कर लो

विज्ञापन
दुकानों के बाहर अतिक्रमण को देखकर दुकानदारों को लताड़ लगाते डीसी डॉ. मनोज कुमार। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर के दुकानदारों से त्रस्त आए डीसी डॉ. मनोज कुमार ने अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों से कहा कि कुछ तो शर्म करो, 30 फीट की सड़क पर 20 फीट अतिक्रमण किया हुआ है, या फिर पूरी सड़क पर ही कब्जा कर लो। बुधवार को खुद डीसी डॉ. मनोज कुमार व एसपी नरेंद्र बिजरानियां बाजार में उतरे। उन्होंने बतख चौक से अपना अभियान शुरू किया और पैदल पूरे बाजार को नाप दिया। डीसी ने खुद मौके पर मौजूद अधिकारियों से अतिक्रमण किए सामान को उठवाया तथा दुकानदारों से स्पष्ट कहा कि भविष्य में अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर में अतिक्रमण से लोग परेशान हो चुके हैं। मंगलवार को शहर के व्यापारी भी डीसी से दिवाली पर्व तक अतिक्रमण में ढील देने की मांग को लेकर मिल चुके हैं लेकिन डीसी ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। काफी जगह सड़कों पर दुकानदार सामान रख लेते हैं, इसके लिए फड़ों पर भी लोग सामान रखकर बेच रहे हैं। इससे शहर की सड़कें तंग हो गई हैं, जिस कारण लोगों को बाजार आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बुधवार दोपहर बाद डीसी व एसपी अन्य अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने बत्तख चौक से अपने दौरे की शुरूआत की। उन्होंने सैनी रामलीला ग्राउंड का जायजा लिया और यहां अधिकारियों को अस्थाई पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए झांझ गेट की तरफ बढ़े तो बर्तन, बांस की दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिला। दोनों अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से दुकानदारों को सामान को सड़क से उठाने के आदेश दिए। यहां सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवा दिया गया, दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को फटकार लगाई और चेताया कि फिर से सडकों पर अतिक्रमण किया तो सामान जब्त करवाया जाएगा।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि यदि किसी को स्टॉल लगानी है तो वह गोहाना रोड पर पुराना बस अड्डा परिसर में लगा सकता है। सैनी रामलीला ग्राउंड के निकट दुकान के बाहर खड़े बुलेट बाइक को अमले ने इंपाउंड कर दिया। यहां एक दुकान पर पटाखे मारने वाले साइलेंस बेचे जा रहे थे, जिसे अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खाली पड़े पुराने बस स्टैंड में सफाई के दिए निर्देश
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को पुराने बस स्टैंड की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए फड़ पर सामान रखते हैं, वह लोग पुराने बस स्टैंड परिसर में अपना सामान रखकर बेच सकते हैं। पुराने बस स्टैंड में शौचालय व पीने के पानी की विशेष व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें