अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्वयं
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अमृत सरोवर योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को जिला में मिशन मोड में अमृत सरोवरों का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय ले रही हैं ताकि जमीन का भू-जल स्तर ऊपर उठाया जा सके और आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण किया जा सके। सरकार की योजनाएं निश्चित तौर पर जल संचय व भू जल स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होगी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा लघु सचिवालय सभागार में अमृत सरोवर मिशन के तहत आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांवों में बने अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाए, ताकि आमजन को उनके प्रति जागरूकता पैदा हो। हरियाणा प्रदेश में आजादी अमृत महोत्सव के तहत सरकार की ओर से हरियाणा तालाब एवं दूषित जल संसाधन प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस अवसर पर एडीसी डॉ हरीश वशिष्ठ, जींद के एसडीएम डॉ पंकज यादव, जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह, नरवाना के एसडीएम अनिल कुमार दून, सफीदों एसडीएम मनीश कुमार फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी मौजूद थी।