लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से बंद पड़ी दुकानों के नहीं चलने से दुकानदारों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि दुकान बंद होने के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में काफी दिक्कत आ रही है। वहीं उन्हें करोड़ों रुपये का घाटा हो रहा है। ज्यादातर दुकानदारों ने किराये पर दुकान ले रखी है। ऐसे में दुकानदारों से डीसी डॉ. आदित्य दहिया से गुहार लगाई है कि दुकानों को शेड्यूल के हिसाब से खुलवाया जाए, जिससे उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने में आसानी हो सके।