26जेएनडी42-समाधान शिविर में शिकायत सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शुक्रवार को उन्होंने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ मौके पर समाधान करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाई। शिविर में एक शिकायतकर्ता ने जींद शहर के एक सीएससी सेंटर संचालक के प्रॉपर्टी आईडी की ज्यादा फीस लेने की शिकायत की थी। इस पर डीसी ने तुरंत प्रभाव से सीएससी को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में सभी सीएससी संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि यदि कोई भी संचालक सरकार की तय राशि से अधिक लेता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
26जेएनडी42-समाधान शिविर में शिकायत सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन