फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी, कहा-बेवजह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। डीसी ने कहा कि दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो तो सिर को छाते, टोपी या गमछे से ढककर रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखने की सलाह दी है। गर्मी में प्यास न लगने पर भी बार-बार पानी पीते रहें। प्रशासन ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और त्वचा का सूखा पड़ना लू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में पीड़ित को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाएं और ठंडे पानी की पट्टियां रखें। डीसी ने हिदायत दी है कि बच्चों या बुजुर्गों को बंद खड़ी गाड़ी में अकेला न छोड़ें। हालत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें