फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी ने समाधान शिविर में सुनी 55 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने 55 शिकायतों को सुना और उनके निवारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निपटारा करें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें