फोटो 17जेएनडी24-सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे शिविर में रक्तदान करते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को रोडवेज कार्यशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शिविर का शुभारंभ करने के साथ रक्तदान कर लोगों को मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार ई-रिक्शा, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी, ट्राईसाइकिल समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की दो सुविधायुक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सुविधाएं पहुंचाने की निरंतर पहल है। रक्तदान, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना और मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। संवाद