फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी ने 270 दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

Thu, 25 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी27-डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए। स्रोत प्
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बुधवार को 280 दिव्यांगों को लगभग 75.46 लाख रुपये की लागत के उपकरण वितरित किए। यह कार्यक्रम डीसी और प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को कानपुर के साथ रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित किया गया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी समाज का अभिन्न अंग है, इसलिए उन्हें भी अपने जीवन को पूरे आत्म सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों के प्रति प्रशासन संवेदनशील है और यह संवेदनशीलता दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं में साफ दिखाई भी देती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने देश के लिए ओलंपिक में मेडल व क्रिकेट सहित सभी खेलों में अच्छी उपलब्धियां हासिल की है। दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में अगर कोई दिव्यांग है तो उसकी मदद करना सिर्फ उनके माता-पिता का दायित्व नहीं है, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। दिव्यांगजन दया नहीं बल्कि सेवा भावना के हकदार हैं। दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सेवाभाव से प्रोत्साहित करने, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। डीसी ने दिव्यांगजनों को 132 मोटराइज्ड साइकिल, 57 ट्राईसाइकिल, 48 फोल्डिंग व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र 34, व नौ वाकिंग स्टिक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें