फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंदिर में दयानंद के विचारों की चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आर्य समाज मंदिर में एक विशेष श्रद्धांजलि एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की मंत्री विनिता आर्या ने भजन प्रस्तुति के साथ किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे आर्य समाज के प्रवक्ता डॉ. रणबीर राठी आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने कठिन परिस्थितियों में समाज को पाखंड और अज्ञानता से निकालकर वेदों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संरक्षक अशोक गुलाटी, प्रधान पवन आर्य, कर्णदेव शास्त्री, आनंद आर्य, जोरा सिंह एडवोकेट और निर्मला आर्या सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने समाज सुधार और आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें