सीमा श्योकंद को सम्मानित करते हुए एसपीएस उचाना की प्राचार्य प्रोमिला मलिक। संवाद
- फोटो : Jind
उचाना। शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना की छात्रा रही सीमा श्योकंद ने नीट की परीक्षा में 720 में से 645 अंक प्राप्त करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। सीमा श्योकंद को स्कूल में सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने बताया कि 2019 में विद्यालय से 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीमा उत्र्तीण हुई। उसी समय से वह नीट की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। सीमा ने साबित किया है कि बेटे ही नहीं बल्कि बेटी भी माता-पिता, क्षेत्र एवं स्कूल का नाम रोशन कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्र से होने के बावजूद भी नीट की परीक्षा में बेहतर अंक लेकर सीमा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमा ने साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी होनहारों की कमी नहीं है। होनहार विद्यार्थियों पर स्कूल को गर्व है। स्कूल के विद्यार्थी निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रह कर स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।