24जेएनडी29: नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र पर बालिका दिवस मनाती आंगनबाड़ी संचालिका निर्मला व अन्य। संव
अलेवा। नगूरां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी संचालिका निर्मला ने की तथा मुख्य रूप से समाजसेवी सुदेश नगूरां ने भाग लिया। इस अवसर पर लड़कियों के अभिभावकों ने भाग लिया। समाजसेवी सुदेश ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान है, अगर बेटा दीपक है तो बेटी घर की रोशनी है। इस अवसर हेल्पर शीला, पंच मनदीप,डिपंल, यशवी, सीरत, तृष्णा, सानवी, रेनू, सोनिया, सुनिता, सरोज, दर्शन, कमलेश मौजूद थी। संवाद