02जेएनडी13: सफाई अभियान चलाते हुए दर्पण कम्युनिकेशन सोसायटी सदस्य। स्रोत सोसायटी
जींद। महात्मा गांधी जयंती पर भिवानी रोड पर दर्पण कम्युनिकेशन सोसाइटी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। दिव्यांग बच्चों और शिक्षकों ने गलियों में सफाई की और लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। संस्थान निदेशक डॉ. आशुतोष ने बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। इस अवसर पर दर्पण सोसाइटी के डॉ. राजेश्वर, जयपाल, प्रदीप, अमित, दीप्ति, अंसुल, मीनू शर्मा, रीतू, डॉ. हरजीत, भारती, राजरानी, पूजा, सुनैना, काजल, अनिता मौजूद थी। संवाद