रोहतक। हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 डबल्स का खिताब अपने नाम किया। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 59वीं अंडर-15 और अंडर-17 राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में दक्ष मलिक और जयवर्धन हुड्डा की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में कुशाग्र गांधी और रंक गांधी की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र सिंह तथा महासचिव अजय सिंघानिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।