फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंशनर्स का डीए-डीआर तीन प्रतिशत बढ़ा

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी03-केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाए जाने पर खुशी जताते पेंशनर्ज। स्र
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने पर पेंशनर्स ने खुशी जताई है। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए हरियाणा सरकार से भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए-डीआर में जल्द बढ़ोतरी करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण गोयल, मीडिया प्रभारी एवं सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा और संरक्षक दर्शनलाल गुलाटी ने कहा कि महंगाई के दौर में डीए-डीआर में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने हरियाणा सरकार से भी जल्द बढ़ोतरी की घोषणा करने की मांग की। पेंशनर्स ने आगामी आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर फिटमेंट फैक्टर देने तथा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को मूल वेतन में शामिल करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को लंबे समय तक लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें