10जेएनडी27: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ जेजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए दाड़न खाप के
उचाना। दाड़न खाप के पूर्व प्रधान चौ. देवा सिंह के बड़े बेटे और दाड़न खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद जजपा को छोड़कर कांग्रेस में अपने परिवार एवं साथियोंं समेत शामिल हुए। देवा सिंह काॅलोनी में पहुंचे पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। सूरजमल श्योकंद दो बार नपा के प्रधान रह चुके हैं तो कई बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी शकुंतला देवी भी नपा चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सूरजमल श्योकंद को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि चौ. देवा सिंह से हमारे परिवार के पुराने संबंध हैं बेशक वो अलग पार्टी में रहे हो। अब कांग्रेस में सूरजमल श्योकंद के आने से फायदा होगा।