28जेएनडी33 : परिवाहन पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने के लिए पहुंचे बुजुर्ग। संवाद
नरवाना। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। परिवार पहचान पत्र में खामी की वजह से अधिकतर लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है।
परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय अधिक होने से काफी बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलने में दिक्कत आ रही है। समाधान शिविर में अब तक 295 शिकायतें परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने की आई हैं, लेकिन इनमें से अभी तक 110 का ही समाधान हो पाया है।
नरवाना क्षेत्र के रूरल जोनल मैनेजर सुरेश नैन ने बताया कि उनके पास 295 शिकायतें आई हैं। इनमें से 110 का समाधान कर दिया है। अधिकतर शिकायतें वार्षिक आय अधिक होने की हैं। कुछ शिकायतों को तो वेरिफिकेशन कर समाधान कर दिया जाएगा। कुछ शिकायतें ऐसी हैं, जिनमें लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरी है। जिन लोगों ने पिछले तीन वर्ष के दौरान आईटीआर भरी है, उनकी आय फिलहाल कम नहीं हो सकती।
जिन लोगों के पास चारपहिया वाहन रजिस्टर्ड हैं, उनकी भी आय कम नहीं हो सकती और न ही वह बीपीएल के पात्र होंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार शपथपत्र के माध्यम से वार्षिक आय सत्यापन कर कम करने का कार्य उच्च अधिकारियों के निर्देंशानुसार जल्द ही शुरू किया जाएगा।
परिवार पहचान पत्र में जब मजदूरी करने वाले लोग सीएससी संचालक के पास अपने व्यवसाय में कंन्ट्रक्शन वर्क करवाने के लिए जाते हैं तो उससे अनाप-शनाप फीस ली जाती है। इतना ही नहीं जब मजदूरी करने वाले लोग मजदूरी कॉपी बनवाने जाते हैं, तो उनसे भी काफी पैसे लिए जाते हैं। ्
28जेएनडी33 : परिवाहन पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने के लिए पहुंचे बुजुर्ग। संवाद