फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू की छात्रा सुनीता को मिला राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

Tue, 26 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेविका एवं एमपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी सुनीता को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार मिला है। कुमारी सुनीता ने 26 जनवरी 2022 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में भाग लिया था। पूरे देश से कुल 150 स्वयंसेवकों का चयन हुआ था, जिनमें से 96 स्वयंसेवकों ने परेड में भाग लिया था। रविवार को चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुमारी सुनीता सहित सीआरएसयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र कुमार, राजकीय महाविद्यालय सफीदों के डॉ. जयविंद्र कुमार, सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना की डॉ. शालू सचदेवा को भी उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। 28 मार्च को सुनीता को गवर्नर हाउस चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र सम्मानित किया था। इससे पहले भी राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय की इकाई की एक स्वयंसेविका कुमारी प्रियंका को राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. रणपाल सिंह और रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन ने कुमारी सुनीता और डॉ. जितेंद्र कुमार को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें