फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
07जेएनडी30-सीआरएसयू के सामने हेलमेट पहनाकर जागरूक करते पुलिसकर्मी। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वीरवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समाजहित में अत्यंत आवश्यक पहल है तथा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। वे स्वयं जागरूक बनें तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें