फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जादूगर सम्राट शंकर के शो में दर्शकों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी11-सीआरएसयू में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर जादू दिखाते हुए। स्रोत प्रशासन - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के शो में दूसरे दिन शुक्रवार को भी दर्शकों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश जोड़ने पर उसका प्रभाव लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों, युवाओं और आम लोगों को मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने इस पहल को आगे भी जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने विभिन्न रोमांचकारी और हैरतअंगेज जादुई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सम्राट शंकर ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। छोटी-छोटी अच्छी आदतों को अपनाकर बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। दर्शकों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। जादू की प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक संदेशों को जोड़ने से कार्यक्रम में मनोरंजन और जागरूकता दोनों का मेल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें