10जेएनडी41 : राजकीय प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में लगे हेल्प डेस्क पर जानकारी ल
जींद। कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे, लेकिन पोर्टल की धीमी गति के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है, अब तक जिले में 50 प्रतिशत से कम विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। पहले दो दिन तो पूरी जानकारी नहीं होने के कारण वैसे ही परेशानी हुई, लेकिन अब पोर्टल की गति धीमी होने के कारण विद्यार्थी को काफी समय सीएससी पर बिताना पड़ रहा है।
सफीदों के राजकीय काॅलेज में बीए संकाय में 400 सीट हैं। इनमें से अब तक 117 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार बीकाॅम संकाय में 160 सीट के लिए 41, बीएससी लाइफ साइंस में 60 सीट के लिए 15 व बीएससी फिजिकल साइंस में 120 सीट के लिए 27 आवेदन ही आए हैं। सफीदों के राजकीय महिला काॅलेज में बीए संकाय में 320 सीट के लिए अब तक 65, बीकाॅम संकाय में 80 सीट के लिए 12 आवेदन ही आए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज जींद में बीए संकाय में 400 सीट के लिए सबसे अधिक 313, बीए अंग्रेजी में 40 सीट पर 14, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर 15, बीकाॅम में 240 सीट पर 58, बीसीए में 60 सीट पर 67, बीएससी लाइफ साइंस में 60 सीट पर 39 व बीएससी फिजिकल साइंस में 160 सीट के लिए 51 आवेदन आए हैं। राजकीय कॉलेज में बीए संकाय की 600 सीटों के लिए 502 आवेदन आ चुके हैं। बीए अंग्रेजी में 40 सीट पर 27, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर 22, बीए हिस्ट्री में 40 सीट पर 10, बीकाॅम में 220 सीट पर 113, बीसीए में 60 सीट पर 156, बीएससी लाइफ साइंस में 150 सीट पर 63 व बीएससी फिजिकल साइंस में 300 सीट पर 88 आवेदन आए हैं। दो जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तीन जुलाई को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
जिन विद्यार्थियों ने अब तक ऑनलाइन आवेदन किए हैं, उनके दस्तावेजों की जांच का कार्य साथ-साथ चल रहा है। पोर्टल में कोई परेशानी नहीं है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून है।
डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय कॉलेज जींद।