फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फसल अवशेष में लगाई आग, किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना

Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी23: डूमरखा के खेत में पहुंच कृषि विभाग की टीम एवं फायर ब्रिगेड गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। खेतों में फसल अवशेष जलाने से रोक को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्त है। प्रशासन की टीम लगातार गांवों का दौरा कर रही है।
विज्ञापन

डूमरखा गांव के खेत में किसान द्वारा लगाई गई फसल अवशेष में आग को कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को बुला कर बुझाया। किसान नवीन पर खेत में फसल अवशेष जलाने पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। डॉ. बलजीत लाठर ने कहा कि लगातार कृषि विभाग की टीम गांव में निरीक्षण कर रही है। कुछ गांवों में जहां किसानों द्वारा खेतों में फसल अवशेष जलाए गए वहां पहुंच कर उन पर फायर ब्रिगेड या अन्य तरह से आग पर काबू पाया गया। किसान को जुर्माना भी किया गया। किसानों को चाहिए कि फसल अवशेष न जलाए क्योंकि इससे कई नुकसान है। सबसे बड़ा नुकसान किसान को भूमि उर्वरा शक्ति कम होने का है। किसान के जो मित्र कीट होते है फसल के लिए वो भी आग लगने से मर जाते है। पर्यावरण भी दूषित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें