फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी34: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी मोंटी। पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने एक बदमाश को छह पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मलार गांव निवासी मोंटी के रूप में हुई है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व लूट के 10 मामले दर्ज हैं। सात मामलों में सुनवाई चल रही है, जबकि तीन मामलों में उसकी गिरफ्तारी होनी थी। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर जींद के अलावा सोनीपत, पानीपत में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि सीआईए सफीदों की टीम एएसआई कमल सिंह के नेतृत्व में गांव बुढ़ाखेड़ा बस अड़्डे पर मौजूद थी। इस दौरान एएसआई जलौरा सिंह को सूचना मिली कि शातिर अपराधी व लूट, अपहरण के मामलों में फरार चल रहा मोंटी निवासी मल्लार काफी संख्या में अवैध हथियार लिए हुए है। इस पर सीआईए ने गांव बुढ़ाखेड़ा व मलार के बीच नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब और पिट्ठू बैग से छह पिस्तौल और दो कारतूस मिले। पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी पर दर्ज मामले

मोंटी पर 22 सितंबर 2020 को सोनीपत जिले के गोहाना सदर थाना में सोनीपत के रबड़ा निवासी कृष्ण के साथ मिलकर उसके भाई अमन की हत्या करने का मामला दर्ज है। मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा 30 मई 2022 को थाना शहर गोहाना में शस्त्र अधिनियम, 11 फरवरी 2023 को थाना शहर सफीदों में शस्त्र अधिनियम, 28 जनवरी 2023 को थाना पिल्लूखेड़ा में गांव मलार के भोला शंकर को भयभीत करने के लिए हवाई फायर करने, 18 मार्च 2023 को थाना पिल्लूखेड़ा में मोंटी के भाई मोहित के कब्जा से दो अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी, जिसे मोंटी लेकर आया था। 3 अक्तूबर 2023 को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पानीपत में शस्त्र अधिनियम, 30 जनवरी 2024 को थाना सदर नरवाना में मोंटी के अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर हिसार से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव दनौदा के नजदीक स्थित महाकाल ढाबा संचालक अमरजीत को जान से मारने की नियत से गोली मारने का मामला, 19 दिसंबर 2023 को थाना पिल्लूखेड़ा में मोंटी के सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की नीयत से अवैध हथियारों समेत पोस्ट अपलोड करने का मामला दर्ज, 2 जून 2024 को थाना बरोदा, जिला सोनीपत में दोस्तों के साथ मिलकर गांव बुटाना के पास से पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट गाड़ी लूटने, 4 जून 2024 को थाना पिल्लूखेड़ा में दोस्त दिपांशु के साथ मिलकर गांव मलार के श्याम सुंदर नामक व्यक्ति का अपहरण करके चोट मारने का मामला दर्ज है।

05जेएनडी34: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी मोंटी। पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें