फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: किलाजफरगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

Thu, 22 Jun 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस घटना की सूचना पाकर सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे और और एफएसएल टीम भी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना में किलाजफरगढ़ गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जुलाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है किलाजफरगढ़ गांव निवासी कृष्ण 28 वर्षीय घर से रात के समय से लापता था।

विज्ञापन


शरीर पर पांच-छह गोलियों के निशान मौजूद
सुबह जब परिजन उसे ढूंढ रहे थे तो उसका शव एक निजी स्कूल के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी वह डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और और एफएसएल टीम भी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। डीएसपी रोहतास ने बताया कि मृतक की गोलियां मारकर हत्या की गई है। शरीर पर पांच-छह गोलियों के निशान मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें