फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तेजधार हथियार से काट कर हत्या

Sat, 21 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डूमरखा कलां में वीरवार रात को एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को पड़ोसियों ने हत्या की सूचना दी और सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गांव डूमरखां कलां निवासी कृष्ण कुमार तथा उसकी पत्नी कृष्णा देवी (46) गांव में दोनों अकेले रहे थे। उसके दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। वीरवार रात को शराब पीने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान कृष्ण ने अपने पत्नी की घर में रखे तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का पता सुबह ग्रामीणों को इसके बारे में पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के बेटे मुनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता शराब पीता है और उसको लेकर उसकी मां-बाप में अक्सर झगड़ा रहता था। उसने बताया कि झगड़े से बचने के लिए उसकी मां उनके पास दिल्ली चली गई थी और कुछ दिन पहले ही वापस गांव आई थी।

सदर थाना प्रभारी नर सिंह के अनुसार शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें