फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: पत्नी के हत्यारे पति ने फंदे से लटक कर दी जान, उम्रकैद की हुई थी सजा, एक साल से जमानत पर था

Sat, 24 Dec 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद,सफीदों (हरियाणा)

सार

खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या की। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के सफीदों क्षेत्र में पत्नी की हत्या के दोषी पति कृष्ण (55) का शव शनिवार को खेत में स्थित पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। कृष्ण को उम्रकैद की सजा हुई थी और वह जमानत पर घर आया था। यह घटना बनिया खेड़ा गांव की है। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

गांव बनियाखेड़ा निवासी कृष्ण (55) ने पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार दोपहर खेत में पेड़ से रस्सी से सहारे लटकता उसका शव देखा गया। पड़ोसी किसान ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस को भी जानकारी दी गई।

 

घटना की सूचना पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्ण अपनी पत्नी सुलोचना की हत्या के मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता था। 28 जून 2015 को कृष्ण ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

 

2020 में कोविड के चलते उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह फिर से जेल चला गया और पिछले एक साल से जमानत पर चल रहा था। वह ज्यादातर समय खेत में ही बिताता था। शनिवार की सुबह वह घर से खेत के लिए निकला था।

 

मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि उसके पिता काफी समय से परेशान चल रहे थे। उसी परेशानी के चलते पिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि कृष्ण पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायाफ्ता था और एक वर्ष से जमानत पर था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें