फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Mon, 03 Jul 2023 10:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)

सार

नरवाना में नौ बजे पंजाब की तरफ से एक कार नरवाना की तरफ आ रही थी। जब यह कार उझाना बस स्टैंड के पास पहुंची तो अचानक यह असंतुलित हाे गई और सड़क पर पलट गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से तीन युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना में उझाना बस स्टैंड के पास एक कार का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


कार सड़क पर पलट गई
रविवार रात लगभग नौ बजे पंजाब की तरफ से एक कार नरवाना की तरफ आ रही थी। जब यह कार उझाना बस स्टैंड के पास पहुंची तो अचानक यह असंतुलित हाे गई और सड़क पर पलट गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से तीन युवकों को बाहर निकाला और उन्हें नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया।

शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
यहां चिकित्सकों ने घसो खुर्द निवासी सोनू तथा रोहित दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि घसो खुर्द निवासी प्रदीप का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल प्रदीप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनो युवकों की मौत के समाचार से गांव घसो खुर्द में मातम छा गया। पूरा गांव रात को ही नागरिक अस्पताल में पहुंच गया और पुलिस को बयान दर्ज करवाए। सुबह दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें