फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपी पर 50 हजार इनाम की घोषणा

Tue, 03 May 2016 11:28 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कैथल रोड पर तीन साल पहले युवक का अपहरण करके फिरौती मांगने तथा हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सिटी डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि तीन अक्टूबर 2013 को कैथल रोड निवासी अमित का अपहरण कर लिया था और उसके बाद परिजनों ने उसी के मोबाइल से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


लेकिन फिरौती की राशि नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव गांव रामराये के निकट पड़ा हुआ मिला था, लेकिन सदर थाना पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था। बाद में उसके कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान हो गई थी। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में राजनगर निवासी आकाश उर्फ  कोकी, सुंदर नगर निवासी सोनू, गांव छाजूपुर सोनीपत निवासी जितेंद्र उर्फ गोली, जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस मामले में राजनगर निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना का नाम सामने आया। लेकिन तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी का सुराग देने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के आगे उठा था मामला
जिला परिवेदना समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने इस मामले को उठाया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में पुलिस के ढीले रवैये पर फटकार लगाई थी और छह मई को होने वाली परिवेदना समिति की बैठक में कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री के सामने रिपोर्ट पेश करने से पहले ही पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रवीन उर्फ पिन्ना पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें