फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध फाड़ने में प्रयोग होने वाले एसिड से अपनों पर अटैक

Tue, 20 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : jind
विज्ञापन
गांव भौंसला में एक ही परिवार से संबंध रखने वाले बलबीर व लहणा की बच्चों की आपसी कहासुनी के कारण इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित व आरोपी पक्ष के लोगों के मकान भी आमने-सामने हैं। छह माह पहले हुए बच्चों के झगड़े के बाद ग्रामीणों ने बैठकर अपने स्तर पर निपटा भी दिया था। लेकिन बलबीर का बेटा राकेश रंजिश की आग में झुलस रहा था और इसी रंजिश की आग में उसने डेयरी में दूध फाड़ने में प्रयोग होने वाले तेजाब को अपना हथियार बनाया। उसने एक-एक कर परिवार के छह सदस्यों पर एसिड फेंक दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लहणा सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोग एक ही परिवार से संबंध रखते हैं और गली में आमने-सामने मकान है। लगभग छह माह पहले दोनों परिवारों के बच्चों में मामूसी की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस झगड़े को अपने स्तर पर निपटा लिया गया था। तीन दिन पहले भी उसके भतीजे मनोज को आरोपियों ने गली में घेर लिया था, लेकिन मामला उस समय शांत हो गया।

सोमवार को उसका भतीजा मनोज खेतों में पशुओं के लिए चारा लेकर घर आया था। जैसे ही वह गली में निकला तो मनोज को आरोपियों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने घर पर ले गए। जहां पर आरोपियों ने दूध की डेयरी में प्रयोग होने वाले एसिड को जबरदस्ती पिलाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी भनक उसके परिवार के सदस्यों को लग गई। मनोज को बचाने के लिए उसके परिवार के सदस्य एक-एक करके जाते रहे और आरोपी राकेश व उसका पिता बलबीर उन पर एसिड फेंकते रहे। इसमें मां शांति देवी, बेटी सोनिया, इंद्रो, जितेंद्र, मनोज, सुरेंद्र नंबरदार झुलस गए।
विज्ञापन

 
अदालत में गए हुए थे परिवार के सदस्य
पीड़ित परिवार के सदस्य चांदराम ने बताया कि सोमवार को उनकी किसी मामले को लेकर नरवाना अदालत में पेशी थी। इस कारण चांदराम और उसका भाई रमेश नरवाना अदालत में गए हुए थे। 

दूध की डेयरी चलाता है आरोपी
पीड़ित परिवार के चांदाराम ने बताया कि उनके सामने ही रहने वाला बलबीर व उसका बेटा राकेश दूध की डेयरी चलाते हैं। दूध की डेयरी में दूध को फाड़ने के लिए एसिड का प्रयोग करते हैं। उसी एसिड से वारदात को अंजाम दिया गया।

उचाना थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया है। वहां से परिवार के सदस्यों पर फेंके गए एसिड को जांच के लिए लैब भेज दिया है। एसिड को आरोपी दूध को फाड़ने में प्रयोग करते थे। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें