फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसरों से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


शहर के शर्मा नगर कालोनी में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी ने दो फाइनेंसरों पर पैसे के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार शर्मा नगर निवासी अशोक (45) ने बुधवार मध्यरात अचानक घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी किरण ने आरोप लगाया कि उसके पति अशोक ने झांझ गेट निवासी सोनू गाबा व दिल्ली निवासी मुनीष जैन से कुछ राशि ली थी।

इस दौरान उसके पति ने इस राशि का भुगतान भी कर दिया, उसके बावजूद भी आरोपी राशि को बकाया बताकर उसके पति को प्रताड़ित करते थे और धमकी देते थे। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने किरण की शिकायत पर झांझ गेट निवासी सोनू गाबा तथा दिल्ली निवासी मुनीष जैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 मामले के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि अशोक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें