जांच अधिकारी ASI गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी ds खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, पिस्तौल दिखाने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के जींद शहर की एक कालोनी की महिला के साथ पुलिसकर्मी ने पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी विरोध करती तो महिला के साथ मारपीट की जाती। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में रहती है। वर्ष 2016 में वह जुलाना थाना में शिकायत देने गई थी। उस दौरान उसकी मुलाकात जुलाना थाना में तैनात पुलिसकर्मी विजय से हुई थी। फिर दोनों की जान-पहचान हो गई और विजय उसके घर भी आने-जाने लगा।
फिर एक दिन विजय ने उसको झांसे में लेकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना लिया। फिर वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। दो-तीन दिन पहले भी वह उसके घर आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, पिस्तौल दिखाने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।