फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: जींद पुलिस ने अवैध पिस्तौल समेत आरोपी को किया काबू, एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद

Sun, 16 Nov 2025 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी नगूरां के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर जींद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना शहर जींद प्रभारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पुराना सफीदों गेट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खाकी लोवर और काली टी-शर्ट पहने एक युवक गली में संदिग्ध रूप से खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी नगूरां के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने एक देसी पिस्तौल (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस अपने किराये के कमरे के पास स्थित टावर के नीचे छिपाकर रखा है।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर कब्जे में ले लिए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर जींद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें