फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: देशखेड़ा गांव के खेतों से बोरों में मिली प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप, पुलिस ने दवाओं को कब्जे में लिया

Sun, 15 Jan 2023 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)

सार

इन प्रतिबंधित दवाओं में टस्कलिस्ट टी की 793 बोतल, एस्कॅफ की 1350 बोतल, नेस्कफ की 883 बोतल, 230 बोतल कॉरेक्स, एक्सरीनी टी की 2700 बोतल, 600 बोतल कॅफर एम और 300 बोतल कॉवर की बरामद हुई।
विज्ञापन
देशखेड़ा गांव में जांच करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के देशखेड़ा गांव के खेतों में रविवार सुबह प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप मिली। इसमें पुलिस को विभिन्न तरह की दवाओं की 7456 बोतल कई बोरों में बंधी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
वार्ड 6 निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह खेतों में गया था। इस दौरान उसके खेत में कई बोरे बंधे मिले। जिनको खोलकर देखा तो उनमें विभिन्न तरह की दवाइयों की बोतल थी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिबंधित दवाओं की खेप को कब्जे में लिया।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि इन प्रतिबंधित दवाओं में टस्कलिस्ट टी की 793 बोतल, एस्कॅफ की 1350 बोतल, नेस्कफ की 883 बोतल, 230 बोतल कॉरेक्स, एक्सरीनी टी की 2700 बोतल, 600 बोतल कॅफर एम और 300 बोतल कॉवर की बरामद हुई। कुल 7456 बोतल बरामद की हैं।  
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि देशखेड़ा गांव के पास खेतों में बोरों में बंधी दवाएं पड़ी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दवाओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें