फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दुष्कर्म के केस में फंसा मांगे 10 लाख रुपये, विजिलेंस ने दो लाख रुपये लेतीं तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जांच में पता चला है कि महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूलता है। विजिलेंस ने रुपये के साथ तीनों महिलाओं को काबू कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में तीन महिलाओं ने पहले एक व्यक्ति को दुष्कर्म के केस में फंसाया। इसके बाद दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के बेटे ने मामले की जानकारी विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने दो लाख देकर आरोप लगाने वाली महिलाओं के पास भेजा।

विज्ञापन


जैसे ही महिलाओं ने दो लाख रुपये लिये। विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूलता है।

रोहतक के भिवानी चुंगी निवासी महाबीर के खिलाफ जींद निवासी एक महिला ने 18 नवंबर को जुलाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि महाबीर ने उसे प्लाट के पैसे देने के बहाने बुलाया और उसके साथ जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास लगते एक गांव में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रविवार को विजिलेंस को दी शिकायत में महाबीर के बेटे ने महिलाओं पर झूठे रेप के केस में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए। विजिलेंस ने दो लाख रुपये देकर महाबीर के बेटे को महिलाओं के पास भेज दिया। जब युवक ने महिलाओं को पैसे दिए तो विजिलेंस ने तीनों को काबू कर लिया। इसमें एक अन्य महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें