फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पांच महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी की हैं महिलाएं

Sat, 18 Feb 2023 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दस के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिलाएं दिल्ली और यूपी की रहने वाली हैं। रानी तालाब स्थित ब्लू डायमंड स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा किए जाने की पुलिस के पास सूचना आई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में देह व्यापार करने के आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में पुलिस ने रानी तालाब के नजदीक स्पा सेंटर पर दबिश देकर पांच महिला, दो ग्राहक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए आठ आरोपियों सहित दस के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रानी तालाब स्थित ब्लू डायमंड स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला थाना प्रभारी गीता देवी और शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पांच महिलाएं दो लोगों के साथ आपत्तिजनक हालात में पाई गईं।

महिला दिल्ली और यूपी की रहने वाली हैं, जबकि आपत्तिजनक हालत में मिले लोग ग्राहक पाए गए। आरोपियों की पहचान गांव बहबलपुर निवासी रवीन और गांव बरसोला निवासी देवव्रत के रूप में हुई, जबकि मैनेजर की पहचान गांव पैथरगढ़ यूपी निवासी पंकज के रूप में हुई।
विज्ञापन


हिसार निवासी विनोद और रविंद्र किराये पर लेकर चलाते थे स्पा सेंटर
शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर को हिसार निवासी विनोद और रविंद्र किराये पर लेकर चलाते हैं। दोनों बाहर से लड़कियां लाकर स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति करवाते थे। शहर थाना पुलिस ने पकड़ी गईं पांचों महिलाओं समेत आठ लोगों और स्पा सेंटर के दोनों मालिकों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि तीनों युवकों को जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें