फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 13 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हकीकत नगर में जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे गुमराह करके साढ़े 63 हजार रुपये खर्च कराया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर जैन मुनि सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हकीकत नगर निवासी मनोज जैन ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि 25 फरवरी को हकीकत नगर स्थित जैन स्थानक में कार्यक्रम था।
इस दौरान जैन शिवेंद्र मुनि और उसके तीन सहयोगियों ने कार्यक्रम में खर्च करने पर उसका लाभ मिलने का झांसा दिया। इस पर उसने 63 हजार 500 रुपये खर्च कर दिया। लेकिन खर्च करने के बावजूद भी उसे कोई लाभ नहीं मिला।
उसने आरोप लगाया कि उसने गुमराह करके यह राशि खर्च करवाई है।
अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिया। पुलिस ने मनोज जैन की शिकयत पर शिवेंद्र मुनि, बिहार निवासी आदर्श उर्फ जतिन, संत नगर निवासी दीपक, अनिल मोर के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गुमराह करके राशि खर्च कराने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें