फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने ली बेटियों की जान: नौ माह की जुड़वा मासूमों का तकिये से मुंह दबाया, तेरहवीं के बाद खुद कबूला जुर्म

Mon, 24 Jul 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

आरोपी मां ने 12 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया। तेरहवीं के बाद मां ने खुद अपना जुर्म बताया। पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के गांव दनौदा खुर्द में एक मां ने अपनी ही नौ माह की दो जुड़वा बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना 12 जुलाई की है। उस समय तो परिजनों ने प्राकृतिक मौत समझकर दोनों बच्चियों के शव को दफना दिया। तेरहवीं के बाद मां ने खुद परिजनों के सामने अपने जुर्म को स्वीकार किया।

विज्ञापन


पति ने सोमवार को अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में दोनों बच्चियों के शवों को निकाल कर उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो फरवरी 2022 को सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी शीतल के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2022 को शीतल ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। इनके नाम जानकी व जानवी रखे गए। दोनों बेटियां पूरी तरह स्वस्थ थीं। 12 जुलाई को दोनों बेटियों की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन


जगदीप ने कहा कि वह मजदूरी करता है। 12 जुलाई को वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जब वह दोपहर को वापस आया तो उसे पता चला कि उसकी बेटियों की मौत हो गई। प्राकृतिक मौत समझकर उन्होंने अपनी बेटियों के शवों को दफना दिया। रिश्तेदार व जानकार दोनों बच्चियों की मौत पर शोक जताने आ रहे थे।

इसी बीच उसकी भाभी भतेरी ने बताया कि दोनों बच्चियों को उसकी पत्नी शीतल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। सोमवार को जब शीतल से दोनों बच्चियों की मौत के बारे में पूछा गया तो उसने दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की। सोमवार शाम को उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

मृतक बच्चियों के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में दोनों बच्चियों के शवों को निकालवाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -आत्माराम, जांच अधिकारी, नरवाना, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें