फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-भिवानी स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगा रहे किसानों से बातचीत करते सिंचाई विभाग के अधिकारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
बराड़खेड़ा माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने के अल्टीमेटम के बावजूद पानी नहीं मिलने पर गांव ईगराह के किसानों ने सुबह नौ बजे जींद-भिवानी स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीडी जागलान, सदर थाने के कार्यवाहक प्रभारी कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह के अंदर पानी टेल तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। लगभग एक घंटे लगे जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगा रहे किसानों का कहना था कि सिंचाई विभाग के एक्सईन बीडी जागलान द्वारा 22 जुलाई तक टेल तक माइनर में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद पानी नहीं पहुंचा और न ही माइनर की सफाई हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने जींद-भिवानी स्टेट हाईवे पर जाम लगाया है। किसानों ने बताया कि बराड़खेड़ा वन एल माइनर पर आधा दर्जन गांवों के खेत लगते हैं। जिसके माध्यम से 1800 एकड़ भूमि की सिंचाई होनी चाहिए। हैरानी की बात यह है कि माइनर के निर्माण के बाद से आज तक एक बूंद पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। गत 19 जुलाई को एक्सईएन बीडी जागलान ने माइनर का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया था कि 22 जुलाई तक हर हाल में टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी आज तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाने के कार्यवाहक प्रभारी कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों से बातचीत की और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीडी जागलान, एसडीओ बीर सिंह मौके पहुंच गए। उन्होंने किसानों से बातचीत की और पानी टेल तक क्यों नहीं पहुंचा इसके कारणों को भी जाना। जांच के दौरान सामने आया कि जिस जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसने अपना कार्य सही तरीके से नहीं किया। एक्सईएन ने मनरेगा के एबीपीओ संदीप को बुलाकर पर्याप्त संख्या में मनरेगा मजदूरों को माइनर पर लगाने के आदेश दिए और एक सप्ताह के अंदर पानी टेल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान जाम को खोलने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


लापरवाही बरती तो जेई का किया तबादला
सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीडी जागलान जब किसानों के बीच में पहुंचे तो किसानों ने उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। किसानों ने कहा कि पहले भी उन्होंने तीन दिन में टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पानी आज तक नहीं पहुंचा। इस पर एक्सईएन ने तुरंत ही सिंचाई विभाग के जेई कुलदीप को मौके पर बुलाया तो वहां पर वे नहीं पहुंचे। एक्सईएन ने बताया कि जेई कुलदीप को हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाने के आदेश दिए थे, लेकिन उसने अपने कार्य में लापरवाही बरती। इस पर एक्सईएन ने मौके पर ही जेई कुलदीप का तबादला कर दिया और जेई मनजीत को नियुक्त करके हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाने के आदेश दिए हैं।

मजदूर नहीं मिलना सिंचाई विभाग के लिए बना मुसीबत
बराड़खेड़ा माइनर के निर्माण के बाद आज तक उसकी सफाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते माइनर पूरी तरह से घास व मिट्टी से अटी है। पिछले दिनों जब किसानों ने इसकी आवाज उठाई तो सिंचाई विभाग सफाई के लिए हरकत में आया। एक्सईएन ने किसानों को बताया कि माइनर की मनरेगा के तहत सफाई होनी है, लेकिन मजदूरों की समस्या आड़े आ रही है। इसके बाद जुलाना के एबीपीओ संदीप को मौके पर बुलाकर मनरेगा मजदूरों से एक सप्ताह के अंदर ही सफाई करने के आदेश दिए, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके।
विज्ञापन



 टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने अपने कार्य में लापरवाही बरती है। जिस पर उसका तबादला कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर माइनर की टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। मनरेगा स्कीम के तहत माइनर की सफाई करवाई जाएगी और पानी चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा। टेल के हर खेत को पानी मिले यह विभाग का प्रयास है।
विज्ञापन

- बीडी जागलान, सिंचाई विभाग के एक्सईएन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें